लापता वृद्ध का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

लापता वृद्ध का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

कोलेबिरा. थाना क्षेत्र के पोगलोया गांव स्थित तालाब से सोमवार को एक वृद्ध का शव बरामद हुआ. मृतक की पहचान 73 वर्षीय बुधवा मुंडा (पिता- स्वर्गीय बेयो मुंडा), निवासी पोगलोया के रूप में हुई है. सोमवार अपराह्न करीब तीन बजे ग्रामीणों ने तालाब में शव देख कोलेबिरा पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते थाना प्रभारी एसआइ सकलदेव महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला गया. बताया गया कि मृतक बुधवा मुंडा ग्रामीण वैद्य थे. जड़ी-बूटियों से लोगों का इलाज करते थे. परिजनों के अनुसार 27 जनवरी को वे किसी मरीज का इलाज करने ऐडेगा गये थे, जिसके बाद वे घर नहीं लौटे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया व परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में यूडी केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

रक्तदान कर की महिला की मदद

सिमडेगा. सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए कांग्रेस जिला युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने 31वीं बार रक्तदान किया. सदर अस्पताल में भर्ती एक गर्भवती महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी. विपरीत परिस्थिति में परिजनों ने जिलाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह से संपर्क किया. सूचना मिलते चंदन कुमार सिंह सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक पहुंच रक्तदान कर महिला के उपचार में महत्वपूर्ण सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >