सिमडेगा. पाकरटांड़ प्रखंड के डोभापानी में नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा उपस्थित थे. मौके पर विधायक ने कहा कि नववर्ष हमें आपसी प्रेम, भाईचारे व सेवा के संकल्प को और मजबूत करने का संदेश देता है. कहा कि समाज के बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं. उनके सम्मान व देखभाल से ही स्वस्थ और संस्कारवान समाज का निर्माण होता है. कहा कि सरकार व जनप्रतिनिधि का दायित्व है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे. जिप सदस्य ने कहा कि समाज की मजबूती महिलाओं, बुजुर्गों व युवाओं की सहभागिता से होती है. बुजुर्ग माता-पिता का सम्मान हमारी संस्कृति की पहचान है. नववर्ष में उनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्ची सेवा है. विधायक व जिप सदस्य ने गांव के बुजुर्ग माता-पिता के बीच कंबल व साड़ी का वितरण किया गया. कार्यक्रम में फादर रंजीत, उप प्रमुख सिलबेस्टर बघवार, पंसस प्रतिमा कुजूर, अनिल कुजूर, सिलास टोप्पो, कलस्तुस लकड़ा, प्रबोध एक्का, मिखाइल बाड़ा, सुधीर कुजूर, अनुपा एक्का, रोशनी टोप्पो, कर्सिया लकड़ा, ज्योति एक्का आदि उपस्थित थे. जलडेगा. बांसजोर पंचायत सचिवालय परिसर में बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा, मुखिया लेतारेन लकड़ा ने ठंड से प्रभावित बुजुर्गों के बीच 20 कंबल का वितरण किया गया. बीडीओ ने बढ़ती ठंड से बचने की सलाह लोगों को दी. मुखिया ने भी ठंड से बचने व स्वस्थ रहने को कहा. मौके पर जनसेवक संजय प्रधान, प्रखंड नाजीर, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
