भिखारिएट महिला संघ वार्षिक अधिवेशन शुरू

भिखारिएट महिला संघ वार्षिक अधिवेशन शुरू

सिमडेगा. सामटोली भिखारिएट काथलिक महिला संघ का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ काटुकोना पारिस में हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन सिमडेगा धर्मप्रांत के वीजी फादर इग्नासियुस टेटे ने दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन के बाद भिखारिएट ध्वज का झंडोत्तोलन किया गया. मुख्य अतिथि फादर इग्नासियुस टेटे, पल्ली पुरोहित फादर पीटर बारवा, फादर नीलम सहित धर्मप्रांत समिति व भिखारिएट समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया. काटूकोना पारिस की माताओं ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. फादर नीलम ने महिलाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज, परिवार और कलीसिया के निर्माण में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने स्त्री को प्रेम, करुणा, त्याग और सेवा का अद्भुत वरदान दिया है. एक महिला परिवार की मजबूत नींव होती है और समाज को सही दिशा देने में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि काथलिक कलीसिया में भी महिलाओं की भागीदारी सदैव प्रेरणादायक रही है. महिलाएं प्रार्थना, सेवा, शिक्षा व समाज के उत्थान में निरंतर योगदान देती रही हैं. अधिवेशन में लगभग 400 माताओं की सहभागिता रही. कार्यक्रम के दौरान बाइबल क्विज का आयोजन किया गया तथा विभिन्न पल्ली की माताओं ने सामाजिक एवं धार्मिक विषयों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >