सिमडेगा. भाजपा जिला कार्यालय में सिमडेगा व कोलेबिरा विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यशाला हुई. अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना प्रधानमंत्री ने देखा है. हम सभी कार्यकर्ताओं को मिल कर देश की जनता के साथ उस सपने को साकार करें. मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद सह एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा. आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला का आयोजन पहले चरण में सभी जिलों में तथा दूसरे चरण में सभी मंडलों में करना है. उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर सामाजिक क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर बल दे रहे हैं. उनकी आत्मनिर्भरता का आह्वान देश में विभिन्न आयामों में गूंज रहा है. प्रधानमंत्री द्वारा स्वदेशी उत्पाद खरीदने व दुकानदारों को स्वदेशी उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहित करने पर बल दिया जा रहा है. हम सभी को भी स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग कर अभियान को गति देना है. उन्होंने जोर दिया कि स्वदेशी को अपना कर ही हम सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकते हैं. विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहू ने विदेशी वस्तुओं के बजाय देश में निर्मित उत्पादों को अपनाने की अपील की. उन्होंने नागरिकों व कार्यकर्ताओं से स्वदेशी वस्तुओं को उपयोग करने का आह्वान किया. कहा कि विदेशी वस्तुओं को छोड़ कर गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें. पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि योग, आयुर्वेद हस्तशिल्प व पारंपरिक उद्योगों ने वैश्विक मंच पर भारत को नयी पहचान दिलायी है. उन्होंने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया जैसे अभियानों को भारत को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय दिया. उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी सरकार होगा, जब प्रत्येक नागरिक स्वदेशी अपनाने का संकल्प लें. प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर ने कहा कि भारत ने आत्मनिर्भर भारत के निमित्त मंगलयान से लेकर चंद्रयान-3 ,आदित्य एलआइ और गगनयान तक भारत का परचम लहराया. वैश्विक स्पेस इकोनॉमी में भारत की हिस्सेदारी दो प्रतिशत से बढ़ कर आठ प्रतिशत करने का लक्ष्य है. कार्यशाला को पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू, कार्यक्रम संयोजक श्रद्धानंद बेसरा व पूर्व प्रत्याशी सुजान मुंडा ने भी संबोधित किया. कार्यशाला के बाद आत्मनिर्भर भारत के निमित स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग करने की शपथ ली गयी. इससे पूर्व अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. संचालन महामंत्री दीपक पुरी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मनोज साय ने किया. मौके पर महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव, जिप उपाध्यक्ष सोनी पैंकरा, संजय ठाकुर, मनोज साय, प्रणव तुलसी कुमार साहू, रवि गुप्ता, राम अवध साहू, राकेश रविकांत, रामविलास, अनूप केशरी, दीपनारायण दास, सुषमा मिश्रा, प्रतिमा देवी, गोपाल केशरी, कंचन रानी, नरेंद्र बड़ाइक, कृष्णा ठाकुर, रवि वर्मा, संजय शर्मा, संटू गुप्ता, सूरजन प्रधान, मोतीलाल ओहदार, सुर्जन बड़ाइक, नवीन सिंह, किशोरी जी, शंभु भगत, देवकी नंदन साय, दिलीप साहू, गुड्डू सिंह, अनूप प्रसाद, मुकेश पांडा, नीरज बड़ाइक, चिंतामणि कुमार, महाबीर बड़ाइक, विनय बाघवार, तपेश्वर साहू, श्रवण गोस्वामी, मुकेश मिश्रा, संजय मिश्रा आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
