होली पर्व व चुनाव को लेकर विशेष सतर्कता बरतें : एसपी

अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन, थानों को दिये गये दिशा-निर्देश

सिमडेगा. एसपी कार्यालय के सभागार में गुरुवार को अपराध गोष्ठी व पुलिस सभा का आयोजन किया गया. बैठक में जिले के सभी थानों में फरवरी माह के दौरान दर्ज और निष्पादित कांडों की समीक्षा की गयी. कांडों के निष्पादन और उद्भेदन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. पुलिस सभा के दौरान पुलिसकर्मियों की समस्याओं पर भी चर्चा की गयी तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया. एसपी ने अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने निर्देश दिया कि पोक्सो, एससी-एसटी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाये तथा 60 से 90 दिनों के अंदर कांडों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाये. संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण, सक्रिय अपराधियों और नक्सलियों का सत्यापन, जमानतदारों की जांच और वारंटों का समय पर निष्पादन करने पर भी बल दिया गया. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी वाहन जांच अभियान चलाने, एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई करने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये. साथ ही बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, नियमित पेट्रोलिंग, निर्माण कार्यों की सुरक्षा और अवैध शराब व नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाने को कहा गया. एसपी ने आगामी होली पर्व और नगरपालिका चुनाव को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने, शांति समिति की बैठक करने तथा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिये. इसके अलावा कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत आम नागरिकों के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >