बांकी सेवा मंडल की टीम ने जीता खिताब

बांकी सेवा मंडल की टीम ने जीता खिताब

बानो. प्रखंड के चीरूबेड़ा मैदान में आयोजित प्रथम फादर मेरी मरमियर मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सेवा मंडल बांकी व फुटबॉल क्लब पोगलोया के बीच खेला गया, जिसमें बांकी सेवा मंडल की टीम 1-0 से विजयी रही. विजेता व उप विजेता को खस्सी व राशि देकर पुरस्कृत किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद बिरजो कंडुलना व विशिष्ट अतिथि के रूप में फादर विजय केरकेट्टा, फादर रोशन मिंज, उकौली मुखिया कृपा हेमरोम, संरक्षक प्रेमानंदशील तोपनो उपस्थित थे. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की. जिप सदस्य बिरजो कंडुलना ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव की प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं. आदिवासी खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलें. मुखिया कृपा हेमरोम ने कहा खेल से शरीर व मन स्वस्थ होता है. पल्ली पुरोहित विजय केरकेट्टा ने भी अपने विचार रखें. मौके पर समिति के अध्यक्ष समीर तोपनो, सचिव जोहन मुंडू, कोषाध्यक्ष जॉनसन केरकेट्टा, आनंद प्रताप लकड़ा, विनोद मुंडू, लॉरेंस तोपनो, निखिल भुइयां, दिलबर हेमरोम, विलकन बगैरला, अलेथी तोपनो, अबनेजर बारला, दयामनी तोपनो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >