प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का मिला लाभ, मृतका के पति को 2 लाख रुपये का भुगतान

बैंक ऑफ इंडिया की कुरडेग शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी को दो लाख रुपये की क्लेम राशि का भुगतान किया.

कुरडेग. बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत लाभार्थी विजय लकड़ा को दो लाख रुपये क्लेम राशि का भुगतान किया.जानकारी के अनुसार हेठमा निवासी मुक्ता लकड़ा का बैंक में बचत खाता था.

जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना कराया था और अपने पति विजय लकड़ा को नॉमिनी बनाया था. कुछ दिन पहले मुक्ता लकड़ा की आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी. इसके बाद बैंक ने तत्परता दिखाते हुए कागजी कार्रवाई पूरी की और मृतक की पति को बीमा राशि का भुगतान सुनिश्चित किया.

इस मौके पर शाखा प्रबंधक प्रवीण गुड़िया ने उपस्थित सभी ग्राहकों से अपील किया कि वह भी अपना और अपने परिवार के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जरूर करवाएं.

उन्होंने कहा कि मामूली प्रीमियम वाली यह सरकारी योजनाएं मुसीबत के समय परिवार के लिए बहुत बड़ा आर्थिक सहारा बनती हैं.इस अवसर पर बैंक के कैशियर रूपेश कुमार, पूरण प्रसाद किस्पोट्टा सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीत कुमार जायसवाल

पिछले 16 सालो से प्रभात खबर से जुडा हुं अभी भी कार्य कर रहा हुं

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >