ATS ने सिमडेगा जेल परिसर में मारा छापा, 1 स्मार्ट फोन बरामद, हो रहा था कांड

एटीएस ने सिमडेगा जेल परिसर में छापा मारा है. जहां से उन्हें एक स्मार्ट फोन बरामद किया गया है. एटीएस ने उस मोबाइल को जब्त कर लिया है.

सिमडेगा : सिमडेगा के जेल परिसर में शुक्रवार को एटीएस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल एटीएस यानी कि एंटी टेररिस्ट स्क्वाड ने जेल में अचानक छापा मार दिया. इस दौरान परिसर में बन रहे नव निर्मित बैरक से उन्हें एक स्मार्ट फोन मिला है. इस फोन को कई आपराधिक घटनाओं में इस्तेमाल किये जाने की आशंका जतायी जा रही है. एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने उस मोबाइल फोन जब्त कर लिया है.

गैंगस्टर अमन साहू का गुर्गा इसी जेल में है बंद

गैंगस्टर अमन साहू का गुर्गा आकाश राय इसी जेल में बंद है. बताया जाता है कि वह जेल के अंदर से ही कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवा रहा था. जब एटीएस को इस बात की सूचना मिली तो उन्होंने इस जेल परिसर में छापा मार दिया. इस दौरान उन्हें एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ है. आशंका जतायी जा रही है कि इसी फोन के जरिये वह कई घटनाओं वारदात को अंजाम दिलवा रहा था. फिलहाल एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) उसे फोरेंसिक जांच में भेज दिया है. जांच के बाद ही इस बात की पूरी तरह पुष्टि पाएगी कि इस मोबाइल फोन के जरिये किन किन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है और कौन कौन से लोग इसमें शामिल हैं.

Also Read: Jharkhand News: गैंगस्टर अमन साहू गिरिडीह सेंट्रल जेल से भेजा गया चाईबासा, जेल सुपरिंटेंडेंट को दी थी धमकी, मांग रहा था प्रतिबंधित सुविधाएं

कौन है आकाश राय

आकाश राय को साल 2021 में गिरफ्तार किया गया था. तब से वह जेल में ही बंद हैं. लेकिन जेल में रहने के बावजूद उसने अपना वर्चस्व अपराध की दुनिया में कायम रखा है. बीते दो साल से वह सिमडेगा जेल में बंद है. उसे अमन साहू का खास माना जाता है. वर्चस्व कायम रखने के लिए वह कई जमीन कारोबारियों और व्यवसायियों से रंगदारी मांगता था. नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देता था. उसने झारखंड के अलावा आस पास के राज्यों में भी कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिलवाया है. उसके संपर्क कई ऐसे शूटर हैं जो उनके इशारे पर कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >