महिला में एसटीसी लचरागढ़ व पुरुष वर्ग में लिटिल टाइगर क्लब विजेता

हॉकी के स्वर्णिम इतिहास की शताब्दी पर हॉकी मैच का आयोजन

सिमडेगा. अखिल भारतीय हॉकी संघ के गठन की 100वीं वर्षगांठ पर सिमडेगा में शुक्रवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में महिला व पुरुष वर्ग का प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया गया. महिला वर्ग का मैच एसटीसी लचरागढ़ व एसटहसी सिमडेगा के बीच खेला गया, जिसमें एसटीसी लचरागढ़ की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की. वहीं पुरुष वर्ग का मैच लिटिल टाइगर क्लब व एसटीसी सिमडेगा के बीच खेला गया. संघर्षपूर्ण मुकाबले में लिटिल टाइगर क्लब ने 3-2 से जीत हासिल की. मैच में मुख्य अतिथि के रूप में मनोज कुमार सिन्हा, डीडी न्यूज के जिला प्रमुख तथा मुक्ति कुल्लू सामाजिक कार्यकर्ता और कई अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ियों की माता उपस्थित रहीं. अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत की और समापन पर विजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया. आयोजन को सफल बनाने में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, पंख्रासियुस टोप्पो, कमलेश्वर मांझी, वेद प्रकाश, तारिणी कुमारी, कुनूल भेंगरा, रोहित बेसरा, तलीन तिग्गा, अमृता मिंज, नेहा कुमारी और रीना कुल्लू समेत अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सिमडेगा ने दिये तीन ओलिंपियन : सिमडेगा ने देश को तीन ओलिंपियन दिया. इसमें स्व माइकल किंडो (1972 म्यूनिख ओलिंपिक, कांस्य पदक), सिलबानुस डुंगडुंग (1980 मास्को ओलंपिक, स्वर्�� पदक) और सलीमा टेटे (2020 टोक्यो ओलंपिक, चौथा स्थान) दिये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >