आस्था व श्रद्धा से पढ़ी गयी अलविदा जुमे की नमाज

शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों की मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

सिमडेगा. जिले में आस्था व श्रद्धा से अलविदा जुमे की नमाज अदा की गयी. ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों की सभी मस्जिदें नमाजियों से भरी रहीं. लोग सुबह से ही नमाज की तैयारी में जुट गये थे. नहा धोकर लोग मस्जिद पहुंच कर अलविदा जुमे की नमाज में शामिल हुए. शहर के जामा मस्जिद, इसलामपुर स्थित मदीना मस्जिद, मक्का मस्जिद, मस्जिद बेलाल खैरनटोली, रजा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में भी नमाजी इक्टठे होकर सामूहिक रूप से अलविदा जुमे की नमाज अदा की. मौके पर मौलाना ने अपने तकरीर में कहा कि रमजान माह गुजरने वाला है, जिससे हमें काफी गम है. बरकत व रहमत वाला महीना हमसे दूर हो रहा है. कहा कि इस माह में हमने जो भी इबादत की है, वह आगे भी जारी रहना चाहिए. सभी लोग प्रतिदिन मस्जिद आकर नमाज अदा करें. अल्लाह के हुक्म व रसूल के बताये तरीके पर चल कर हम दुनिया व आखिरत में कामयाब हो सकते हैं. मौलाना ने कहा कि रोजा रखने की खुशी में हमें अल्लाह ने ईद का पर्व दिया है. ईद खुशियों का त्योहार है. पर्व को हर्षोल्लास से मनायें. ईद के दिन एक दूसरे की बीच खुशियां बांटी और भाईचारगी का पैगाम दें. मौलाना ने कहा कि ईद के मौके पर सभी लोग एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाइयां देने का काम करें. साथ ही गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >