धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन शुरू

धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन अखंड हरिकीर्तन शुरू

कुरडेग. उमा महेश्वर महावीर मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह आठ बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ. हरिकीर्तन में नौ मंडलियां भाग ले रही हैं. साथ ही प्रखंड के विभिन्न गांवों से महिला व पुरुष भारी संख्या में मंदिर पहुंच कर हरिकीर्तन में भाग ले रहे हैं. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था मंदिर समिति द्वारा की गयी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के संरक्षक सुशील श्रीवास्तव, मनोज जयसवाल, उमेश जयसवाल, अध्यक्ष अनुज गुप्ता, उपाध्यक्ष मंटू जयसवाल, संजीत जयसवाल, कोषाध्यक्ष अशोक प्रसाद, सचिव अमर जयसवाल, अनिल जयसवाल, श्रवण बड़ाइक, अनुज श्रीवास्तव, दौरिका जयसवाल, कृष्णा प्रसाद, रवींद्र शर्मा, नितेश सिंह समेत अन्य सदस्य अहम भूमिका निभा रहे हैं. चार फरवरी नौ बजे नगर भ्रमण के बाद पूर्णाहुति किया जायेगा. दोपहर में भंडारा का आयोजन किया जायेगा.

टूटी पुलिया और अप्रोच पथ बनाने की मांग

बोलबा. प्रखंड के अलिंगुड चबूतरा में ग्रामसभा हुई. अध्यक्षता ग्राम प्रधान महावीर सिंह ने की. ग्रामसभा में गांव के विकास से संबंधित योजनाओं का चयन किया गया. पंचायत सचिव अजीत कुमार व दीपक साहू को पक्का बांध के समीप स्थित टूटी हुई पुलिया व नयी पुलिया पर अप्रोच पथ नहीं होने की समस्या से अवगत कराया गया. ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र अप्रोच पथ निर्माण व पुलिया के आगे बैरिकेडिंग करने की मांग की, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया टूटने और अप्रोच पथ नहीं होने से कई गांवों का आवागमन बाधित है. लोगों को लंबी दूरी तय कर प्रखंड मुख्यालय आना पड़ रहा है. जबकि कुछ वाहन जोखिम उठा कर आवागमन करने को विवश हैं. मौके पर गौरी सिंह, सियावर सिंह, किशोर कुमार सिंह, दीपक सिंह, मोतीलाल जायसवाल, मनदेव सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >