अफवाह फैलाने वालों पर की जायेगी कार्रवाई : एसडीओ

सदर थाना में शांति समिति की बैठक

सिमडेगा. जिले में ईद, सरहुल व रामनवमी पर्व को लेकर मंगलवार को सदर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानी ने कहा कि जिले में पर्व के दौरान शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी. सोशल मीडिया में किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सभी धर्मों के त्योहार भाईचारे व आपसी मेलजोल से मनाने की बात कही. कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की नजर रहेगी. बैठक में पूना बेसरा ने सरहुल पर्व के मौके पर आयोजित कार्यक्रमों के बारे जानकारी दी. ईदगाह कमेटी के अजीमुल्लाह अंसारी ने ईद के नमाज के बारे में जानकारी दी. लल्लू शर्मा ने रामनवमी के दौरान आयोजित होनेवाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया. बैठक में प्रशासन की ओर से बताया गया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. पुलिस बल तैनात किया जायेगा व अफवाहों से बचने की अपील की गयी. विवादित पोस्ट या मैसेज शेयर न करने की बात कही गयी. शांति समिति की बैठक में मौजूद शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. बैठक के अंत में थाना प्रभारी विनोद पासवान ने सभी को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर परिस्थिति के लिए तैयार है. जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध है. बैठक में सीओ इम्तियाज अहमद, नगर परिषद प्रशासक समीर बोदरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >