पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को 20 साल की सजा

पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी को 20 साल की सजा

सिमडेगा. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने पॉक्सो एक्ट मामले में एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 20 साल कारावास की सजा सुनायी तथा 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया. बताया गया कि अगस्त 2021 में बेलकुबा लेटापतरा थोलकोकोना निवासी इग्नासियुस कुल्लू ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अदालत ने सुनवाई करते हुए गवाहों के बयान व दोनो पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी को दोषी करार देते हुए उक्त सजा सुनायी. अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजक अमर कुमार चौधरी ने दलीलें पेश की.

आग से झुलस कर महिला की मौत

सिमडेगा. पाकरटांड़ थाना के कदमटोली गांव में आग से झुलस जाने से एक महिला की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार कदमटोली निवासी सुकरो देवी देर रात चूल्हा के निकट सोयी थी. इस दौरान उसके कपड़ों में आग लग गयी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >