शो गेम में प्रतिभागियों ने कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया

महावीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय रामनवमी उत्सव के दूसरे दिन भव्य शो-गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

सिमडेगा. महावीर चौक में रामनवमी प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय रामनवमी उत्सव के दूसरे दिन भव्य शो-गेम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ की गयी. महावीर मंडल के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 12 अखाड़ों के सदस्यों ने अपने कला-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों ने पौराणिक, धार्मिक, देश भक्ति और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित आकर्षक झांकियों और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम में समुद्र मंथन, महाकाल तांडव, शिव-पार्वती विवाह, खाटू श्याम एवं मेहंदीपुर बालाजी की महिमा जैसे धार्मिक प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति दी गयी. वहीं देशभक्ति से ओत-प्रोत कारगिल युद्ध की झांकी ने उपस्थित लोगों के भीतर जोश और गर्व की भावना भर दी. इन प्रस्तुतियों को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक मौजूद रहे. निर्णायक की भूमिका गुमला विभाग के संगठन मंत्री केशव चंद्र साय, जिला अखाड़ा प्रमुख नीलू गोप तथा विहिप के दुखन गोप शामिल थे.

रामनवमी का जुलूस आज

रामनवमी का मुख्य जुलूस 27 मार्च को निकाला जायेगा. जुलूस की शुरुआत महावीर चौक से की जायेगी. यहां पर सभी अखाड़े के लोग जमा होंगे तथा यहां से सामूहिक रूप से जुलूस की शुरूआत होगी. जुलूस में शामिल लोग सर्वप्रथम मुख्य पथ होते हुए भट्ठीटोली तक जायेंगे. यहां से लौट कर मुख्य पथ , कचहरी रोड होते हुए सामटोली जायेंगे. इसके बाद जुलूस पुन: यहां से लौट कर प्रिंस चौक तक जायेगा. यहां से लौट कर फिर महावीर चौक पर लोग जमा होंगे. जुलूस के दौरान शस्त्र चालन का प्रदर्शन किया जायेगा . समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >