झामुमो महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ : जिलाध्यक्ष

ठेठईटांगर में झामुमो महिला मोर्चा का किया गया विस्तार

सिमडेगा. ठेठईटांगर में झामुमो महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में सर्वसम्मति से महिला मोर्चा का विस्तार हो गया, जिसमें अध्यक्ष अलका बिलुंग, उपाध्यक्ष सुषमा देवी, नीलम टेटे, डोरोथी केरकेट्टा, अलोमत्ता केरकेट्टा, बसंती कुमारी, सचिव रेशमा खातून, कोषाध्यक्ष कैरोलिन सोरेंग को बनाया गया. कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना, जिला सचिव शफीक खान मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है. इसके सशक्त होने से संगठन और मजबूत होगा. जिला सचिव शफीक खान ने कहा कि नयी टीम के गठन से संगठन को नयी ऊर्जा और दिशा मिलेगी. रोस प्रतिमा सोरेंग ने कहा कि झामुमो की सरकार जनता की सरकार है. संगठन को मजबूत कर सरकार की योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है. मौके पर जिला उपाध्यक्ष अनिल तिर्की, ओसकर डांग, राजेश टोप्पो, वकील खान, नोवास केरकेट्टा, बिरजो कंडुलना, प्रफुलित डुंगडुंग, देवेंद्र साहू, मो शहीद, पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर डांग, जुनास डांग, मसीदास कुल्लू आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >