जलडेगा में लाठी से पीट कर एक की हत्या

जलडेगा (सिमडेगा) : ओड़गा में एक व्यक्ति की हत्या लाठी से पीट कर कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक ओड़गा मंतुरगढ़ा निवासी जबलुन उर्फ झाबू कंडूलना गुरुवार को साप्ताहिक बाजार गया था. अपराह्न् लगभग पांच बजे बाजार परिसर में ही ओड़गा निवासी सुलेमान तिग्गा के साथ उसकी कहा–सुनी हो गयी. रात्रि में झाबू कंडूलना अपने […]

जलडेगा (सिमडेगा) : ओड़गा में एक व्यक्ति की हत्या लाठी से पीट कर कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक ओड़गा मंतुरगढ़ा निवासी जबलुन उर्फ झाबू कंडूलना गुरुवार को साप्ताहिक बाजार गया था.

अपराह्न् लगभग पांच बजे बाजार परिसर में ही ओड़गा निवासी सुलेमान तिग्गा के साथ उसकी कहासुनी हो गयी. रात्रि में झाबू कंडूलना अपने घर नहीं जा कर सुलेमान तिग्गा के ही घर चला गया. आवेश में कर सुलेमान तिग्गा ने लाठी से पीट कर उसकी हत्या कर दी. हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद सुलेमान तिग्गा फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >