सिमडेगा में दो की गला रेत कर हत्या

ठेठइटांगर (सिमडेगा) : ठेठइटांगर के अंबापानी गिरजाटोली निवासी इसहाक टोप्पो (48) व विनीत तिर्की (50) की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है. एसपी असीम विक्रांत मिंज मौके पर पहुंचे व घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया […]

ठेठइटांगर (सिमडेगा) : ठेठइटांगर के अंबापानी गिरजाटोली निवासी इसहाक टोप्पो (48) विनीत तिर्की (50) की अपराधियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है. एसपी असीम विक्रांत मिंज मौके पर पहुंचे घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

हत्या की जिम्मेवारी अब तक किसी आपराधिक संगठन ने नहीं ली है. जानकारी के मुताबिक, 10-12 हथियारबंद नकाबपोश अपराधी इसहाक टोप्पो के घर पहुंचे. उसे घर से उठा कर गांव के ही विनीत तिर्की के घर ले गये.

अपराधियों के कहने पर इसहाक ने विनीत को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया. अपराधी दोनों को 500 मीटर दूर तेली बांध के समीप ले गये. वहां दोनों की हत्या कर दी और फरार हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >