खुशियों का संदेश लेकर आता है क्रिसमस का पर्व

ग्लोसप मेमोरियल कॉलेज हाई स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग कामडारा : प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्लोसप मेमोरियल कॉलेज हाई स्कूल कामडारा में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. रेभरेन बसंत हेमरोम ने क्रिसमस गैदरिंग का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि हमें परमपिता परमेश्वर की आराधना करते हुए सभी काम का शुभारंभ करना चाहिए. क्रिसमस खुशी […]

ग्लोसप मेमोरियल कॉलेज हाई स्कूल में क्रिसमस गैदरिंग

कामडारा : प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्लोसप मेमोरियल कॉलेज हाई स्कूल कामडारा में बुधवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. रेभरेन बसंत हेमरोम ने क्रिसमस गैदरिंग का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि हमें परमपिता परमेश्वर की आराधना करते हुए सभी काम का शुभारंभ करना चाहिए. क्रिसमस खुशी व आपसी प्रेम का संदेश लेकर आता है.
संसार को पापों से मुक्त करने के लिए पिता परमेश्वर एक मानव का रूप लेकर आये थे. इसके उपरांत छात्रों ने एक से बढ़ कर एक गीत प्रस्तुत किया. मौके पर रमेश कुमार सिंह, मनोज केरकेट्टा, पीटर बारला, दीपक केरकेट्टा, दीपक बारला, शशि भूषण महतो, बिनिता हेमरोम, एमएल नाग, मकर ओहदार, सहित शिक्षक शिक्षिकाएं व यूबीआइ शाखा के सहयोग कर्मी व विद्यार्थी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >