सिमडेगा : अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित धनी शरण मिश्रा स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में स्पोर्टिंग क्लब ने जीत क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत क्रिकेट क्लब ने 112 रन बनाये.
जवाब में स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब ने छह विकेट शेष रहते ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया. दूसरे मैच में प्रिंस क्रिकेट क्लब ने बांसजोर को 118 रनों से पराजित कर दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रिंस क्लब ने वाहिद के 52 व राजा के 48 रन की बदौलत 236 रन बनाये. जवाब में बांसजोर की पूरी 118 रन पर सिमट गयी. पहले मैच के लिए सागर व दूसरे मैच के लिए वाहिद को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.
