जिले की जनता भाजपा के साथ : कड़िया मुंडा

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की सभा हुई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान के अलावा सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा एवं कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुजन जोजो उपस्थित थे. […]

By Prabhat Khabar Print Desk | November 19, 2019 12:02 AM

सिमडेगा : शहरी क्षेत्र के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी की सभा हुई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कड़िया मुंडा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक विमला प्रधान के अलावा सिमडेगा विधान सभा क्षेत्र प्रत्याशी श्रद्धानंद बेसरा एवं कोलेबिरा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुजन जोजो उपस्थित थे. कड़िया मुंडा ने कहा कि जिले की दोनों सीटों से भाजपा की जीत के लिए कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करें.

कार्यकर्ताओं के बल पर पार्टी की जीत सुनिश्चित हो सकती है. विधायक विमला प्रधान ने कहा कि इस बार 65 पार के आंकड़े को हर हाल में पूरा करना है. जिले की जनता भाजपा के साथ है. मौके पर जिला अध्यक्ष संजय ठाकुर, नप उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, अशोक भगत आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये.कार्यक्रम का संचालन दीपक पुरी ने किया.

Next Article

Exit mobile version