ईश्वर पर विश्वास करें : पादरी

सांस्कृतिक कार्यक्रम के िवजयी प्रतिभागी पुरस्कृत जलडेगा : सावनाजारा जीइएल चर्च में सौ वर्षीय ऑटोनोमी जुबली समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पेरिस काउंसिल के चेयरमैन पादरी जेपीजे गुड़िया ने सर्वप्रथम जुबली स्मारक का उद्घाटन किया. इस मौके पर स्मृति के लिए तीन फलदार पौधे लगाये गये. साथ ही पवित्र संक्रामेंट की आराधना की […]

सांस्कृतिक कार्यक्रम के िवजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

जलडेगा : सावनाजारा जीइएल चर्च में सौ वर्षीय ऑटोनोमी जुबली समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पेरिस काउंसिल के चेयरमैन पादरी जेपीजे गुड़िया ने सर्वप्रथम जुबली स्मारक का उद्घाटन किया. इस मौके पर स्मृति के लिए तीन फलदार पौधे लगाये गये. साथ ही पवित्र संक्रामेंट की आराधना की गयी. परम प्रसाद, प्रभु भोज सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान पादरी जेपीजे गुड़िया, पादरी नमन लुगून, प्रचारक ए सुरीन, जे डांग, बेनहेम कंडुलना व संजय कंडुलना ने संपन्न कराये.

अपने संदेश में मुख्य अतिथि पादरी जेपीजे गुड़िया ने कहा कि ईश्वर पर विश्वास रखें और उनके बताये मार्ग पर चलें. इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

समारोह में पूर्व विधायक एनोस एक्का, प्रचारक नमजन कंडुलना, उमलन कंडुलना, शांतिएल बागे , विजय कंडुलना, अनमोल टोपनो, पतरस बरला, असियन लुगून, अनुग्रह लुगून, फ्लोरा टोपनो, इमिल कंडुलना, जुनूल कंडुलना, अब्राहम लुगून, मनमसीह कंडुलना, नेशनल कंडुलना, जलियानी कंडुलना, हिरामनी लुगून सहित काफी संख्या में विश्वासी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >