झारखंड: अपहरण और हत्या मामले में नक्सली को मिली आजीवन कारावास की सजा

सिमडेगा (झारखंड) : झारखंड की एक अदालत ने पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक नक्सली को छह साल पहले सिमडेगा जिले में एक अध्यापक के अपहरण और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है. अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नीरज कुमार ने कोलेश्वर महतो को दोषी पाया और मंगलवार को उसे सजा […]

सिमडेगा (झारखंड) : झारखंड की एक अदालत ने पीपुल्स लिब्रेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के एक नक्सली को छह साल पहले सिमडेगा जिले में एक अध्यापक के अपहरण और हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनायी है.

अतिरिक्त जिला न्यायाधीश नीरज कुमार ने कोलेश्वर महतो को दोषी पाया और मंगलवार को उसे सजा सुनाई. अदालत ने दोषी पर 98,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. एफआईआर के मुताबिक महतो ने अध्यापक मनोज कुमार का 26 नवंबर 2014 को अपहरण किया और अगले दिन उनका शव एक जंगल में मिला.

मृतक के परिवार ने इस संबंध में झारखंड के पूर्व मंत्री इनोस इक्का और अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया था. इक्का को पहले ही आजीवन कारावास की सजा सुनायी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >