ग्रामसभा में किसानों का फॉर्म भरा गया

जलडेगा : प्रखंड के विभिन्न राजस्व ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में छूटे हुए किसानों का फार्म भरा गया. कोनमेरला में ग्रामसभा का आयोजन सामुएल कंडुलना की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में कई किसानों ने अपना फार्म और आवेदन जमा किया. पतिअंबा राजस्व ग्राम में ग्रामसभा […]

जलडेगा : प्रखंड के विभिन्न राजस्व ग्राम में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना में छूटे हुए किसानों का फार्म भरा गया. कोनमेरला में ग्रामसभा का आयोजन सामुएल कंडुलना की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में कई किसानों ने अपना फार्म और आवेदन जमा किया.

पतिअंबा राजस्व ग्राम में ग्रामसभा अध्यक्ष सनिका पहान की अध्यक्षता में हुई, जहां 15 ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना का फार्म जमा कराया गया. मौके पर अंचल कार्यालय के अफजल हुसैन, आलोक कुमार साहू, राजकिशोर कांशी, लाल मोहन सिंह, राजेश सिंह, सुदर्शन महतो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. लोंबोई, टिनगिना सहित अन्य पंचायत के राजस्व ग्राम में भी ग्रामसभा कर आवेदन फार्म संग्रह किया गया. ग्रामसभा की बैठक में प्रखंड से प्रतिनियुक्त कर्मचारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >