रोगियों को चिह्नित करने के लिए दिया प्रशिक्षण

सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड की सहिया साथियों काे प्रशिक्षण दिया गया. वहीं एक जुलाई से प्रस्तावित यक्ष्मा व कुष्ठ खोज अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि इस अभियान को हर हाल में सफल […]

सिमडेगा : सदर अस्पताल परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड की सहिया साथियों काे प्रशिक्षण दिया गया. वहीं एक जुलाई से प्रस्तावित यक्ष्मा व कुष्ठ खोज अभियान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगदीश प्रसाद ने कहा कि इस अभियान को हर हाल में सफल बनाना है.

प्रत्येक घर में जाकर यक्षमा एवं कुष्ठ रोगियों को चिह्नित करना है. रोगी की पहचान होने पर उसका इलाज सुनिश्चित कराना है. उन्होंने कहा कि उक्त दोनों बीमारियों का इलाज अस्पताल में नि:शुल्क उपलब्ध है. इस अवसर पर एसटीएस संतोष कुमार पंडा, बीडीएम हेमा कुमारी, बीटीटी देवनिश खलखो के अलावा प्रखंड के सहिया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >