सिमडेगा : सिमडेगा में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है. शुक्रवार को पूजा पंडालों के पट मां दुर्गा के दर्शन के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. दर्शन के लिए देर शाम तक […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
सिमडेगा : सिमडेगा में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जा रही है. शुक्रवार को पूजा पंडालों के पट मां दुर्गा के दर्शन के लिए खोल दिये गये. पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया. दर्शन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा.
ज्ञात हो कि शहरी क्षेत्र के दो स्थानों पर चैती दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. चैती दुर्गा पूजा को लेकर सलडेगा स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर में एवं ठाकुरटोली स्थित शिव मंदिर परिसर में भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. साथ ही आकर्षक मूर्ति का भी निर्माण किया गया है.
सलडेगा में बने पंडाल को कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल का रूप दिया गया है. वहीं ठाकुरटोली में बनाये गये पंडाल को महल का रूप दिया गया है. शुक्रवार को नौ पत्रिका प्रवेश, मूर्ति पूजन के बाद पंडालों के पट खोल दिये गये. दुर्गा पूजा के दौरान ठाकुरटोली एवं सलडेगा स्थित पंडाल परिसर में बच्चों के बीच भक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. 15 अप्रैल को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी.