।। रविकांत साहू ।।
सिमडेगा: नगर भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार को विजय संकल्प सभा का आयोजन किया गया. विजय संकल्प सभा में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत के अलावा स्थानीय विधायक विमला प्रधान उपस्थित थे.केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत एवं विमला प्रधान ने दीनदयाल व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि इस बार भी मोदी सरकार ही बनेगी. केंद्रीय मंत्री ने महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि महागठबंधन से मोदी लहर को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. महागठबंधन अपने अंदर के ही द्वंद से परेशान है.राहुल गांधी द्वारा 72000 दे दिये जाने की घोषणा पर श्री भगत ने कहा कि यह मात्र छलावा है.
कांग्रेस पार्टी पिछले 50 वर्षों से देश के किसानों गरीबों एवं बेरोजगारों को छलते आ रही है. चुनाव के वक्त यह घोषणा मात्र छलावा है. इसे जनता जान चुकी है. अब देख की जनता कांग्रेस के छलावे में आने वाली नहीं है.चौकीदार चोर है के मामले में सुदर्शन भगत ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में मोदी सरकार पर किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं.
मोदी जैसे सम्मानीय प्रधानमंत्री के लिए राहुल गांधी के मुख से ऐसे शब्द शोभा नहीं देता. देश का चहुंमुखी विकास किसान गरीब बेरोजगार का विकास नरेंद्र मोदी सरकार ही कर सकती है.पिछले 5 वर्षों में मोदी सरकार ने यह कर दिखलाया है. मोदी सरकार के आने के बाद देश का मान और सम्मान बढ़ा है. श्री भगत ने उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे लोग इस बार अपने क्षेत्र से एक कमल केंद्र में जरूर भेजें. श्री भगत ने लोगों को अबकी बार पुनः मोदी सरकार की शपथ दिलाई.
विधायक विमल प्रधान ने भी अपने संबोधन में मोदी सरकार की उपलब्धि गिंनायी. विमला प्रधान ने काय्रकर्ताओं से कहा कि आप बूथ जीत लेंगे तो चुनाव जीत लेंगे. नरेंद्र मोदी की सरकार ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राईक कर देश की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिब्धता को साबित किया है. यह इच्छा शक्ति पूर्व के सरकारों में देखने को नहीं मिली.कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय ठाकुर, सुशील श्रीवास्तव, विनय लाल, अनुप प्रसाद, भोला साहू, फुलसुंदरी देवी, संतोष देवी के अलावा काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
