छोटे भाई को टांगी से मार कर घायल किया

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला बरटोली में बड़े भाई ने छोटे भाई कंदर इंदवार को टांगी से मार कर घायल कर दिया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि कंदर इंदवार शनिवार को अपने घर में था. इसी बीच उसके बड़े भाई बुटवा इंदवार से किसी बात को लेकर […]

सिमडेगा : जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला बरटोली में बड़े भाई ने छोटे भाई कंदर इंदवार को टांगी से मार कर घायल कर दिया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया गया कि कंदर इंदवार शनिवार को अपने घर में था. इसी बीच उसके बड़े भाई बुटवा इंदवार से किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी.

आवेश में आकर बुटवा इंदवार ने अपने छोटे भाई कंदर इंदवार के गर्दन व सिर पर टांगी से वार कर दिया, जिससे कंदर इंदवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना को अंजाम देने के बाद बुटवा इंदवार फरार हो गया.

कंदर इंदवार को जलडेगा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया. थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >