कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक
सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी जिला समिति की बैठक गुरुवार को हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप केसरी ने की. बैठक में बताया गया कि गुमला में 20 फरवरी को आयोजित होने वाली रैली स्थगित कर दी गयी है. रैली अब 24 फरवरी को होगी. बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव पर चर्चा की गयी. साथ ही चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गयी.
पार्टी के लोकसभा प्रभारी रमा खलखो ने कहा कि अभी से ही कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जायें. पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए ईमानदारी पूर्वक कार्य करें. आने वाला समय कांग्रेस का है. जनता कांग्रेस पार्टी से जुड़ना चाहती है. पूर्व विधायक नियेल तिर्की ने कहा कि लोकसभा चुनाव हमलोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. कार्यकर्ता ही जीत का माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि छह फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष राउरकेला आ रहे हैं. सिमडेगा जिला समिति को निमंत्रण दिया गया है. बैठक में कई महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
मौके पर सिमडेगा प्रभारी पीटर मुंडू,राम नारायण रोहिल्ला, नप अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू, जोनसन मिंज, मनोज अग्रवाल, समी आलम, नोमिता बा, देवनिश खलखो, कृष्णा नाग, सुनील खड़िया, फ्रांसिस बिलुंग, डेविड तिर्की,अजीत लकड़ा, श्याम लाल प्रसाद, अनूप लकड़ा, अजीत कंडुलना, जेम्स पीके केरकेट्टा, अहलाद केरकेट्टा, बिरंजन बाड़ा, फुलजेंसिया बिलुंग के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.
