राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट : सिमडेगा की खुशबु ने एथलीट में जीता स्‍वर्ण

रविकांत, सिमडेगा लोहरदगा में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में सिमडेगा की खुशबू कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. उन्होंने तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया. खुशबू कुमारी ने तीन हजार मीटर की दूरी 11.54 मिनट में पूरी की. खुशबू कुमारी सिमडेगा के पुरनापानी की रहने वाली है. वर्तमान में आवासीय […]

रविकांत, सिमडेगा

लोहरदगा में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स मीट में सिमडेगा की खुशबू कुमारी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है. उन्होंने तीन हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया. खुशबू कुमारी ने तीन हजार मीटर की दूरी 11.54 मिनट में पूरी की.

खुशबू कुमारी सिमडेगा के पुरनापानी की रहने वाली है. वर्तमान में आवासीय एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र महुटांड़ लातेहार में रहकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है. उनके स्वर्ण पदक जितने पर खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >