सिमडेगा : सहभागी कंप्यूटर सेंटर में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी. समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने सरकार की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा, तभी जिले का विकास होगा.
सिमडेगा : सहभागी कंप्यूटर में सुशासन दिवस मनाया गया
सिमडेगा : सहभागी कंप्यूटर सेंटर में जिला प्रशासन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनायी गयी. समारोह के मुख्य अतिथि उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने सरकार की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है. योजनाओं का लाभ […]

उपायुक्त ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी झारखंड राज्य के जन्मदाता थे. हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है. इस मौके पर विद्यार्थियों ने उपायुक्त से कई सवाल पूछे. मौके पर कंप्यूटर सेंटर के संचालक विपुल कुमार व कुंदन कुमार के अलावा विद्यार्थी उपस्थित थे.
पूर्व प्रधानमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि
जलडेगा. जलडेगा स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर वाजपेयी जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गयी. मौके पर रामेश्वर सिंह ने कहा कि अटल जी महान नेता थे. उन्होंने ईमानदारी पूर्वक देश के लिए कई कार्य किये. इस मौके पर देवचरण नायक, लेनिन प्रसाद, हेमशरण सिंह, ईश्वरचंद्र दुबे, भागीरथी साहू व अजीत नाग सहित अन्य उपस्थित थे.
कोलेबिरा. प्रखंड के कनजोगा गांव में भाजपा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर वाजपेयी जी की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. चिंतामणि कुमार ने वाजपेयी जी जीवनी पर प्रकाश डाला.