सिमडेगा में बोले सुबोधकांत सहाय- भाजपा को उसके गढ़ से जड़ से कांग्रेस ने उखाड़ दिया

रविकांत साहू, सिमडेगा छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा के चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बीजेपी का गढ़ माना जाता था. किंतु उस घर से बीजेपी को जड़ से उखाड़ने का काम कांग्रेस […]

रविकांत साहू, सिमडेगा

छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा के चुनाव परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में बीजेपी का गढ़ माना जाता था. किंतु उस घर से बीजेपी को जड़ से उखाड़ने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है.

सुबोध कांत सहाय ने कहा कि पिछले दिनों नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक अतिवादी लोग देश में हर तरह से लोगों के पेट पर वार करने का काम किया. अब देश की जनता नरेंद्र मोदी के अतिवादी विचारों को नकार दिया है. श्री सुबोध कांत सहाय कोलेबिरा विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कोलेबिरा में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया.

कोलेबिरा में तीन राज्यों में कांग्रेस पार्टी की जीत पर खुशियां मनायी गयी. स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने सुबोधकांत सहाय को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >