मीडिया के मान-सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता : डीसी

सिमडेगा : मीडिया के मान-सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता. मीडिया ने अपने बूते लोकतंत्र में चौथा स्तंभ का दर्जा पाया है. उक्त बातें रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने कही. रविवार को पुराना सूचना भवन बिरसा पुस्तकालय में जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन […]

सिमडेगा : मीडिया के मान-सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचा सकता. मीडिया ने अपने बूते लोकतंत्र में चौथा स्तंभ का दर्जा पाया है. उक्त बातें रविवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने कही. रविवार को पुराना सूचना भवन बिरसा पुस्तकालय में जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रेस दिवस का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर जन जातीय क्षेत्र में मीडिया के समक्ष चुनौतियां विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने पत्रकारों को प्रेस दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि पत्रकार को देश और समाज के समक्ष प्रतिदिन होने वाली घटनाओं को दर्पण की तरह आम लोगों के सामने प्रस्तुत करना हाेता है. पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिकासमाज की समस्याओं तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा कर निभा रही है.
डिजिटल क्रांति ने पत्रकारों के लिए चुनौती को अधिक प्रतिस्पर्धी बना दिया है. सरकार के कार्यक्रमों व प्रशासन की गतिविधियों की जानकारी आमजनों तक पहुंचाने का मीडिया सशक्त माध्यम है. उपायुक्त ने मीडिया कर्मिंयों को बताया कि आपकी खबरों के आधार पर प्रशासन बेहतर ढंग से योजनाओं के क्रियान्वयन सहित गड़बड़ियों को सुधार करने का प्रयास करती है. सूचना के नये माध्यम के बावजूद मीडिया के पुराने स्वरूप की विश्वसनीयता आज भी कायम है.
एसपी संजीव कुमार ने प्रेस दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जिला की मीडिया प्रशासन के साथ मिल कर विकास योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए जिला को विकास की दिशा में अग्रसर करने का कार्य कर रही है. यह बहुत ही सराहनीय है. उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से डीएसपी प्रवक्ता के रूप में नामित हैं. मीडिया द्वारा उनसे घटनाओं को सत्यापित किया जा सकता है. प्रत्येक माह की सात तारीख को नियमित रूप से पुलिस की ओर से प्रेसवार्ता होगी. सूचनाओं के नये माध्यम को जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए एप में बदलाव के साथ आइटी एक्ट को भी शसक्त किया गया है. ताकि फेक न्यूज व अफवाह फैलाने वाले की पहचान के साथ कार्रवाई की जा सके.
डीडीसी अनन्य मित्तल ने कहा कि मीडिया जिला का इमेज मेकर है. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी प्रासंगिकता को बरकरार रखा है. जिले में पत्रकारों के समक्ष चुनौतियां तो अनेक है परंतु ग्रामीण क्षेत्र के युवा लोगों को पत्रकारिता से जोड़ कर अपना नेटवर्क मजबूत करते हुए जानकारी प्राप्त करने में मदद ले सकते हैं. इस अवसर पर सेमिनार में पत्रकारों की ओर से समाचार संकलन में आने वाले समस्याओं के बारे में चर्चा की गयी. इस अवसर पर पत्रकारों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी जगबंधु महथा ने भी अपने संबोधन में मीडिया द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की. इस अवसर पर डीएसपी आशीष कुजूर, एसडीपीओ अमित सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव उपस्थित थे. इस अवसर पर पत्रकार रविकांत साहू, नरेंद्र अग्रवाल, वाचस्पित मिश्र, दीपक अग्रवाल, प्रिंश, नरेश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम के अंत में मनोज सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
दुर्व्यवहार का मामला उठा
बोलबा के एक दैनिक अखबार के प्रतिनिधि चंद्रशेखर प्रसाद सिन्हा के साथ खेल के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा दुर्व्यवहार किये जाने के मामले को उठाया गया. चंद्रशेखर ने कार्यकम के दौरान ही आपबीती भी उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखा. इस मामले में एसपी संजीव कुमार ने कहा कि मामले की जांच का आदेश डीएसपी आशीष कुजूर को दिया गया है. जांच के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >