सिमडेगा : परिवहन विभाग ने चलाया जांच अभियान, 5 वाहन जब्त, 35,600 रुपये जुर्माना वसूली

रविकांत साहू@सिमडेगा जिला परिवहन पदाधिकारी की मौजूदगी में सीआपीएफ कैंप बीरू के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा एनएच 143 से गुजरने वाले छोटे तथा बड़े वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहन चलाते वक्त शराब का सेवन, ओवरलोडिंग, हाई स्पीड, कागज चेकिंग, वाहन चालाते […]

रविकांत साहू@सिमडेगा

जिला परिवहन पदाधिकारी की मौजूदगी में सीआपीएफ कैंप बीरू के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा एनएच 143 से गुजरने वाले छोटे तथा बड़े वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहन चलाते वक्त शराब का सेवन, ओवरलोडिंग, हाई स्पीड, कागज चेकिंग, वाहन चालाते वक्त मोबाईल का प्रयोग, हेलमेट, परमीट, फिटनेस की चेकिंग की गयी.

वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजात के वाहन तथा सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का फाईन काटा गया. कुछ वाहनों को भी जब्‍त किया गया. कुल 65 छोटे-बड़े वाहनों की चेकिंग की गयी. जिसमें 18 वाहनों से जुर्माना वसूला गया. वहीं 5 वाहनों को जब्त किया गया. कुल 35,600 दंड राशि वसूली गयी.

जिला परिवहन पदाधिकारी ने आम जन से अपील की कि वाहन चलाते वक्त अपनी सेफ्टी का ध्यान रखते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें. उन्होंने यह भी कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. वाहन चेकिंग अभियान में जिला परिवहन पदाधिकारी के साथ सड़क सुरक्षा आईटी मैनेजर ब्रजेश कुमार, नितेश कुमार, पुलिस के अलावे अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >