बच्चों में उत्साह भरने का कार्य करें िशक्षक : डीसी

सिमडेगा : ज्ञान सेतु कार्यक्रम एवं ई-विद्या वाहिनी को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, समर्पित शिक्षक एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ उपायुक्त ने गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया. समाहरणालय में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की. उपायुक्त ने कहा कि वर्गवार दक्षता सुनिश्चित करने के […]

सिमडेगा : ज्ञान सेतु कार्यक्रम एवं ई-विद्या वाहिनी को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, समर्पित शिक्षक एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के साथ उपायुक्त ने गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया. समाहरणालय में आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त जटाशंकर चौधरी ने की.
उपायुक्त ने कहा कि वर्गवार दक्षता सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा, तन्मयता व उत्साह के साथ कार्य करें. बच्चों में उत्साह भरने का काम शिक्षक करें. सरकारी विद्यालयों में बच्चों को सहजता पूर्वक गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए विशेष प्रयास व कार्य किये जा रहे है. आवश्यकता के अनुसार 143 विद्यालयों का विलय करते हुए 170 शिक्षकों का युक्तिसंगत पदस्थापन किया गया है. रिसोर्स शिक्षक के रूप में संकुलवार समर्पित शिक्षकों का चयन किया गया है.
पीपीपी मॉडल के तहत प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के उत्प्रेरक को समर्पित शिक्षक के साथ जोड़ा गया है. ये मिल कर शिक्षा के स्तर को विकसित करेंगे. ज्ञानसेतु कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उच्च, प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के 307 शिक्षकों को तथा प्राथमिक विद्यालयों के 1825 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. कार्यशाला में जिला शिक्षा अधीक्षक, शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों, समर्पित शिक्षक एवं प्रथम एजकेशन फाउंडेशन के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >