स्पेशल ड्राइव फॉर मीडिएशन चार से

सिमडेगा : व्यवहार न्यायालय स्थित प्रधान जिला जज के कार्यालय कक्ष में चार जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय स्पेशल ड्राइव फोर मीडिएशन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला जज विजय कुमार शर्मा ने की. बैठक में स्पेशल ड्राइव फोर मीडिएशन कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया. साथ ही अधिक से […]

सिमडेगा : व्यवहार न्यायालय स्थित प्रधान जिला जज के कार्यालय कक्ष में चार जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय स्पेशल ड्राइव फोर मीडिएशन को लेकर बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला जज विजय कुमार शर्मा ने की. बैठक में स्पेशल ड्राइव फोर मीडिएशन कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया. साथ ही अधिक से अधिक मामलों का निबटारा मध्यस्थता के माध्यम से करने का निर्देश दिया गया. प्रधान जिला जज श्री शर्मा ने उपस्थित सभी जजों से कहा कि मध्यस्थता केंद्र में अधिक से अधिक मामलों को भेजें.

जानकारी दी गयी कि मध्यस्थता के लिए सरायकेला खरसावां के अधिवक्ता राजेश बिहारी सहाय एवं सिमडेगा के अधिवक्ता प्रदुमन सिंह को हाइकोर्ट द्वारा अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया है. मध्यस्थता केंद्र में कुटुंब न्यायालय से संबंधित मामले, 498 ए आइपीसी से संबंधित मामले, घरेलू विवाद से संबंधित मामले आदि का निबटारा किया जायेगा. इससे संबंधित अगली बैठक 28 जून को आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अमित कुमार वैश्य के अलावा अन्य न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >