Seraikela Kharsawan News :मेला से लौटते समय सड़क हादसे में युवक की गयी जान

छोटाबांबो गांव के समीप सड़क हादसा, पोटोबेड़ा गांव निवासी था अमरजीत

छह माह पूर्व हुई थी शादी, गांव में पसरा मातम

5 केएसएन 11 : सड़क दुर्घटना में मृत युवक अमरजीत महतो

5 केएसएन 12 : अस्पताल में अमरजीत महतो के शव के पास विलाप करते पिता युधिष्ठिर महतो

5 केएसएन 13 : अमरजीत महतो के शव को पोष्टमाटम कराने के लिये एंबुलेंस से सरायकेला भेजते ग्रामीण

खरसावां/बड़ाबांबो :

खरसावां-बड़ाबांबो मुख्य मार्ग पर छोटाबांबो गांव के समीप गुरुवार शाम सड़क दुर्घटना में अमरजीत महतो (28) की मौत हो गयी. मृतक खरसावां के पोटोबेड़ा गांव का निवासी था.

मेला देखकर लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, अमरजीत महतो पास के गांव कोतवालसाई से मेला देखकर लौट रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गयी. दुर्घटना में अमरजीत गंभीर रूप से घायल हो गए. उनके चेहरे, मुंह, नाक और सिर पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा. गांव के जगबंधु महतो और अन्य लोगों ने अमरजीत को एंबुलेंस से खरसावां के निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. खरसावां पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना का जायजा लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया. इस दौरान पोटोबेड़ा गांव के लोग भी मौजूद रहे.

परिवार में मातम, छह माह पहले हुई थी शादी

मृतक के माता-पिता युधिष्ठिर महतो और अन्य परिवारजन अस्पताल पहुंचे. परिजन फफक-फफक कर रो रहे थे. ग्रामीणों के अनुसार, अमरजीत की शादी केवल छह माह पहले बाउरीसाई में हुई थी. हादसे के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >