खरसावां-भोया सड़क के राइडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य की क्वालिटी पर ही सवाल, जांच का आदेश

Saraikela: सरायकेला से भोया तक सड़क की राइडिंग क्वालिटी का काम चल रहा है, लेकिन उस काम की क्वालिटी पर सवाल उठने लगे हैं और अब एसडीओ ने इस काम की जांच के आदेश दे दिया है. सीओ को जांच के बाद रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है.

Saraikela: खरसावां से भोया तक सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है. सरायकेला के एसडीओ ने उक्त सड़क के राइडिंग क्वालिटी में सुधार के कार्य की जांच का निर्देश दिया गया है. सरायकेला एसडीओ द्वारा खरसावां सीओ को लिखे पत्र में कहा कहा गया है कि सड़क मरम्मति कार्य में गुणवत्ता के खराब होने की सूचना मिली है. एसडीओ ने खरसावां सीओ को सड़क मरम्मति कार्य की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है. ईधर खरसावां सीओ कप्तान सिंकू ने इस मामले में सड़क निर्माण कार्य के ठेकेदार एसके टेकरीवाल कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी किया है. जारी नोटिस में सड़क मरम्मति से जुड़े प्राक्कलन समेत सभी दस्तावेज के साथ 11 फरवरी (बुधवार) को खरसावां अंचल कार्यालय में अपना पक्ष रखने को कहा गया है.

12.89 करोड़ की लागत से सड़क की हो रही मरम्मत

करीब 12.89 करोड़ की लागत से पथ निर्माण विभाग की ओर से खरसावां के केरसे मुंडा चौक से खूंटपानी के भोया तक की सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार और सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है. योजना का शिलान्यास दिसंबर 2025 को हुआ था. सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार का कार्य पूरा होने के बाद खरसावां से चाईबासा व चक्रधरपुर तक का सफर आसान हो जाएगा. सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार का कार्य तेजी से चल रहा है, लेकिन उसकी क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं. अब जांच में क्या आता है, सभी की नजरें इसपर हैं.

ये भी पढ़ें…

रांची के कटहल मोड़ से नौ लाख नकदी बरामद, चेकिंग में मिला पैसा

धनबाद में डॉक्टर को जान से मारने की धमकी, आईसीयू के बाहर चिपकाया लेटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >