Seraikela Kharsawan News : पुलिस ने चलाया विशेष छापेमारी अभियान, नौ अपराधी गिरफ्तार

सरायकेला : टीम गठित कर जमानती व गैर जमानती वारंटी को दबोचा

सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने आगामी नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया. अभियान के दौरान 9 वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि बुधवार की रात को एसडीपीओ सरायकेला, चांडिल समेत विभिन्न थानों के प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गयी थी. इन टीमों ने आरोपपत्रित अपराधियों के सत्यापन के दौरान निम्नलिखित अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा. जिसमें गम्हरिया के सालडीह बस्ती से वारंटी राजेश सरदार, आदित्यपुर के हरिओम नगर से वारंटी राहुल कुमार साह, राजा प्रमाणिक, आदित्यपुर वन से वारंटी मुख्तार हुसैन, आरआइटी के इच्छापुर से सोहन साहू, कपाली ओपी को गौसनगर से गैर जमानतदारी मो अल्तमस, खरसावां के आमदा ओपी से पश्चिम सिंहभूम निवासी श्यामलाल कांडेयांग, सरायकेला के मुड़िया गांव निवासी महमूद आलम व झापुड़ागोड़ा गांव से बुधराम सरदार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >