आंधी-तूफान से सड़क पर गिरा पेड़, कुचाई-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग बाधित

तार टूटने से कई गांवों में बिजली गुल

खरसावां. कुचाई में रविवार शाम आधी-तूफान से बारुगाड़ा नाला के पास मुख्य सड़क पर कुसुम का पेड़ गिर गया, जिससे कुचाई-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग बाधित हो गया. रास्ता अवरुद्ध होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. वाहनों को दूसरे रास्ते से होकर चक्रधरपुर, टोकलो व बड़ाबाम्बो की ओर जाना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम को आयी आंधी-तूफान से पुराना पेड़ गिर गया. समाचार लिखे जाने तक पेड़ को बारुगुड़ा पुलिया के ऊपर से नहीं हटाया गया था. दूसरी ओर तेज हवा चलने के कुछ गांवों में बिजली के तार भी टूट कर गिर गये. इससे कई गांवों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA KUMAR

DEVENDRA KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >