Seraikela Kharsawan News : कोल्हान व ओडिशा में चोरी करने वाला कालू सरदार गिरोह के पांच गिरफ्तार

गैंग के मुखिया कालू सरदार व सागर मुंडा को भेजा गया जेल

सरायकेला. राजनगर समेत पूरे कोल्हान में चोरी करने वाले कालू सरदार गैंग के पांच लोगों को राजनगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार लोगों में सुजीत शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालू सरदार (34) व सागर मुंडा (23) समेत तीन नाबालिग शामिल हैं. जिला पुलिस कार्यालय में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी. एसपी ने बताया की राजनगर के लोधा गांव निवासी आशीष कुमार महांती ने विगत 25 दिसंबर को थाना में सूचना दी थी की बांकसाही गांव में अवस्थित मोबाइल रिपयेरिंग के दुकान का ताला लोड़ कर ब्लूटुथ, हेडफोन और मोबाइल तथा नरेश चंद्र प्रधान के मेडिकल दुकान से नगद की चोरी की गयी थी. मामले पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू की. इसके लिए एसडीपीओ समीर सावैयां के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर जांच शुरू किया गया. जांच के क्रम में टीम को तकनीकी सहयोग से पता चला कि कालू सरदार गैंग जो पूरे क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दे रहा है. वह पहले रेकी करता है फिर रात में चोरी की घटना को अंजाम देता है. टीम ने कालू सरदार गैंग के मुख्य सरगना पूर्वी सिंहभूम के बागबेड़ा निवासी सुमित कुमार शर्मा उर्फ कालू सरदार व सागर मुंडा को गिरफ्तार कर गैंग के बाकी सदस्यों को भी हिरासत में लिया. गिरफ्तार लोगों के पास से चोरी किये गये सामान, नकद समेत अन्य सामान बरामद किये गये. प्रेस काॅन्फ्रेंस में एसडीपीओ समीर सावैयां, राजनगर थाना प्रभारी विपुल झा सहित अन्य उपस्थित थे.

गैंग बना कर कोल्हान के साथ-साथ पड़ोसी राज्य ओडिशा में चोरी की घटना को देते थे अंजाम

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपी गैंग बना कर चोरी की घटना को अंजाम देते थे. गैंग के पास ताला तोड़ने का अत्याधुनिक मशीन है जो आराम से ताला तोड़ चोरी कर लेते थे. गैंग का मुखिया सुजित कुमार शर्मा उर्फ कालू सरदार है. ये पूर्वी सिंहभूम के अलावे सरायकेला-खरसावां, चाईबासा, चक्रधरपुर व पड़ोसी राज्य ओडिशा के मयूरभंज जिला में चोरी की घटना को अंजाम देते थे.

कालू सरदार पर 33 मामले दर्ज हैं :

गिरफ्तार सरगना के मुखिया कालू सरदार पर विभिन्न थाना में 33 मामले दर्ज हैं. एसपी ने बताया कि इस पर बागबेड़ा, चक्रधरपुर, सरायकेला सहित अन्य थाना में चोरी के मामले दर्ज हैं जबकि सागर मुंडा पर राजधनवार थाना में मामला दर्ज हैं.

इनके पास से ये सामान हुए बरामद:

चोरी गई दो मोबाइल,छह चाबी का गुच्छा, चांदी का दो पायल, तीन हजार रुपये ,एक कैंची टाइप का लोहे का कटर मशीन, तीन लोहे का नट बोल्ट एवं एक लोहे का सलाई रिंच, दुकान से चुराई गयी लाल रंग का आईटेल कंपनी का मोबाइल व कांड में प्रयुक्त बाइक जेएच 05 डीवी 5205

छापेमारी दल में ये शामिल

राजनगर थाना प्रभारी विपुल कुमार ओझा, पुअनि नंदजी राम गोंड, राजनगर थाना, यशवंत कुमार सहित अन्य शामिल थे.

गिरफ्तार अपराधियों में ये है शामिल

– सुजीत कुमार शर्मा उर्फ पुरी उर्फ कालू सरदार (34), पिता- स्व0 सुरेश शर्मा, ग्राम- बागबेड़ा नया बस्ती, थाना- बागबेड़ा, जिला- पूर्वी सिंहभूम

– सागर मुंडा (23), पिता- हेमंत मुण्डा, ग्राम- बागबेड़ाग गुल्टू झोपड़ी, थाना- बागबेड़ा, जिला- पूर्वी सिंहभूम व तीन किशोर.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >