Seraikela Kharsawan News : रैयती जमीन विवाद से अटका सड़क कार्य, सीओ ने लिया संज्ञान

लायाडीह-कुशपुतल सड़क मार्ग निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने की बैठक, रोड के अभाव में खटिया पर मरीज ढोने को विवश हैं ग्रामीण

चांडिल. नीमडीह के कुशपुतुल गांव के लायाडीह टोला में शुक्रवार शाम चार बजे लायाडीह-कुशपुतल सड़क मार्ग निर्माण में हो रही परेशानी को लेकर ग्रामीणों ने बैठक की. बैठक में नीमडीह के सीओ अभय द्विवेदी मौजूद थे. ग्रामीणों ने कहा कि पितकी से जामडीह तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. बीच में लायाडीह-कुशपुतल सड़क मार्ग करीब 500 मीटर तक कुछ रैयती व सरकारी जमीन है. रैयती जमीन पर रैयतदार सड़क का निर्माण नहीं करने दे रहे हैं. सड़क निर्माण नहीं होने से बरसात के समय गर्भवती महिलाओं को खटिया पर बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नीमडीह पहुंचाया जाता है. गांव में सड़क नहीं होने से एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग कि है कि अविलंब विचार कर इसपर ठोस कदम उठाया जाए, ताकि लायाडीह के ग्रामीणों को नीमडीह प्रखंड सह अंचल व स्वस्थ केंद्र जाने में सहूलियत हो. इस दौरान सीओ ने कहा कि गांव के विकास के लिए सड़क होना अति आवश्यक है. ग्रामीण निश्चिंत रहे सड़क निर्माण कार्य जल्द ही कराया जाएगा. बैठक में कुशपुतुल ग्राम के ग्राम प्रधान प्रशांत महतो, नीलकमल सिंह, डमन सिंह, चंदन सिंह, कमल सिंह, गुलापी सरदार, जलेश्वरी सिंह, वासंती सरदार आदि मौजूद थे.

ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए सीओ:

बैठक के पूर्व लायाडीह गांव में बैठे ग्रामीणों के पास पहुंचकर अंचलाधिकारी अभय द्विवेदी ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए. सीओ ने पेंशन, आवास, मईयां सम्मान योजना का पैसा मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर सीधे अंचल कार्यालय में आकर हमसे मिले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >