Seraikela Kharsawan News : सांसद ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि मांगी

हेंसल में मां जगधात्री के दरबार पहुंचे सांसद विद्युत वरण महतो

राजनगर. राजनगर के हेंसल में चल रहे मां जगधात्री पूजा अनुष्ठान का तीसरा दिन भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ. एकादशी पर शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के सांसद विद्युत वरण महतो अपनी पत्नी के साथ मां जगधात्री के दरबार पहुंचे. सांसद दंपति ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए क्षेत्र की शांति, सुख और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कहा कि मां के दरबार में आने से आत्मिक शांति मिलती है. समाज में सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. सांसद महतो ने कहा कि हेंसल की जगधात्री पूजा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि यह भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं. उन्होंने पूजा समिति की व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि भीड़ के बावजूद पूरे आयोजन में अनुशासन और शांति बनी रही. समिति के सदस्य दिन-रात श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा में तत्पर हैं. सांसद ने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से न केवल आध्यात्मिक भावना को बल मिलता है बल्कि समाज में सौहार्द और क्षेत्रीय एकता भी मजबूत होती है. मौके पर सांसद और उनकी पत्नी का पूजा समिति पदाधिकारियों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >