Seraikela Kharsawan News : भागवत कथा सुनने मात्र से मोक्ष की प्राप्ति संभव
सरायकेला. राजनगर के ग्राम गंगाडीह में श्रीश्री राधा कृष्ण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के साथ चल रही श्रीमद् भागवत कथा का पांचवां दिन भी भक्तिमय रहा. कथावाचक आचार्य पंडित धर्म नारायण महाराज ने भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं और गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते हुए बताया कि भागवत कथा का श्रवण मात्र ही सदैव कल्याणकारी होता है और इससे मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है.
गौमाता पूजन और कृष्ण की लीलाओं का वर्णन:
पंडित धर्म नारायण महाराज ने गौमाता पूजन की कथा के माध्यम से कहा कि भगवान श्री कृष्ण नंदगांव में चरण पहाड़ी पर गाय चराते समय बांसुरी बजाते थे. उनके मधुर बांसुरी की ध्वनि सुनकर हजारों गायें एक साथ उनके पास आ जाती थीं और कृष्ण के पैरों के निशान चूमकर आनंदित होती थीं.
मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित:
इस अवसर पर राज्य सरकार के गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि, ओडिया साहित्य परिषद के डॉ. नागेश्वर प्रधान, अखिल भारतीय गौड़ महासंघ अध्यक्ष दिलीप प्रधान, भाजपा के पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, आदित्यपुर नगर झामुमो अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी बीरेंद्र प्रधान उपस्थित रहे. आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में समाजसेवी चिंतामणि प्रधान, अनंत प्रधान, भगवती प्रधान, बलराम प्रधान, विवेक प्रधान मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.