Seraikela Kharsawan News : अनियंत्रित कार शोरूम में घुसी, दो बाइक क्षतिग्रस्त

खरसावां: देहरीडीह गांव के पास रविवार दोपहर में हुई घटना

खरसावां. खरसावां-कुचाई मुख्य सड़क पर देहरीडीह गांव के पास रविवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर होंडा शोरूम में जा घुसी. इस दुर्घटना में शोरूम के बाहर खड़ी दो नयी बाइक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं पास के एक घर का करकट शेड भी टूट गया. घटना के दौरान एक युवक कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया. मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच 05 एएफ 3268 पर सवार होकर रौशन राउत एवं विवेक साहू कुचाई से खरसावां की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान रविवार दोपहर करीब 3.40 बजे देहरीडीह गांव स्थित होंडा शोरूम के समीप कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे शोरूम में जा टकरायी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि शोरूम के बाहर खड़ी दो नयी बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी. वहीं समीप स्थित एक मकान का करकट शेड भी टूट गया. गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ. घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. हादसे के बाद कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >