विधायकी रद्द की मांग करने वाला एसोसिएशन दोषी पुलिस कर्मियों की नौकरी रद्द क्यों नहीं करता : तरुण

जेएलकेएम नेता तरुण महतो ने पुलिस एसोसिएशन से पूछा कि दोषी पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द करने की मांग कब उठाई जाएगी. उन्होंने कई गंभीर मामलों का जिक्र किया.

चांडिल : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय उपाध्यक्ष तरुण महतो ने पुलिस एसोसिएशन की ओर से जयराम महतो की विधायकी रद्द करने की मांग पर सवाल उठाये हैं. चांडिल में बुधवार को प्रेसवार्ता में तरुण महतो कहा - यदि आरोपों के आधार पर विधायकी रद्द करने की मांग हो सकती है, तो दोषी पुलिसकर्मियों की नौकरी रद्द करने की मांग कब उठेगी. कानून का पैमाना सभी के लिए एक समान होना चाहिए. उन्होंने पुलिस एसोसिएशन से सवाल किया कि यदि किसी पुलिसकर्मी पर लगे आरोप सिद्ध होते हैं, तो उसके खिलाफ कार्रवाई और नौकरी समाप्त करने की मांग पर एसोसिएशन का क्या रुख होगा.

पांच मामलों में मांगा पुलिस एसोसिएशन से जवाब

तरुण महतो ने पांच मामलों का जिक्र किया. उन्होंने सूर्या हांसदा के कथित फेक एनकाउंटर के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मी, अपने (तरण) ऊपर कथित थर्ड डिग्री टॉर्चर के जिम्मेदार पुलिसकर्मी, जमशेदपुर में बीमार जीत महतो की थाने में कथित मौत, आदिवासी बेटी अल्पना महली के साथ कथित दुर्व्यवहार व मारपीट तथा रांची के होटवार जेल में बंद महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले का भी उल्लेख किया. इन मामलों में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस एसोसिएशन से जवाब मांगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Himanshu gope

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >