शचिंद्र कुमार दाश
Kharsawan: खूंटपानी (चाईबासा) के पुरुनिया में आदिवासी बॉयज क्लब की ओर से मागे पर्व पर खेल कूद का आयोजन किया गया. समापन समारोह में पहुंचे स्थानीय विधायक दशरथ गागराई ने सभी सफल प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर छोटे-छोटे आयोजनों से खिलाड़ी आगे बेहतर करने के लिये प्रोत्साहित होते है. उन्होंने निजी स्तर से भी इस तरह के आयोजनों को बढ़ावा देने की बात कही. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं को उपयुक्त मंच देकर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है.
परंपरा, संस्कृति से जुड़ा है मागे पर्व
विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि मागे पर्व सृजन का पर्व है. मागे पर्व हमारी परंपरा व संस्कृति से जुड़ा हुआ है. दशरथ गागराई ने कहा कि खेल हो या फिर पर्व त्योहार ये सभी आपसी रिस्तों को मजबूती देते हैं. इससे सामाजिक संरचना मजबूत होती है. इस दौरान समाजसेवी बासंती गागराई, आयोजन समिति के अध्यक्ष सुमन होनहागा, सचिव चंद्र शेखर होनहागा, कोषाध्यक्ष आशीष केशरी सफमेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे.
साइकिल रेस में राउतु हेंब्रम बना विजेता
इस दौरान बच्चों से लेकर युवाओं तक के लिये खेलों का आयोजन किया गया. साइकिल रेस आकर्षण का केंद्र बना. साइकिल रेस में राउतु हेंब्रम विजेता व जे मुंडारी उप विजेता बने. पुरुषों के 1600 मीटर के दौड़ में सन्नी ईचागुटू व प्रताप ईचागुटू तथा 800 मीटर के दौड़ में तुरी कांडेयांग व सन्नी ईचागुटू, लड़कों के 100 मीटर के दौड़ में तुरी बांकिरा व कृष्णा जामुदा और 200 मीटर के दौड़ में अमर सिंह गागराई व मांदरु बोदरा, लड़कियों के 100 मीटर के दौड़ में सपना बोदरा व ललिता बोदरा तथा 400 मीटर के दौड़ में संतोषी नायक व सपना बोदरा विजेता व उपवजिते बने.
हांडी फोड़ में सावित्री होनहागा ने जीत दर्ज की. सुई-धागा में मनीषा मुदी व गुरुवारी बोदरा, मेढ़क रेस में कृष्णा जामुदा व जितेन बोदरा, जलेबी रेस में तुरी बांकिरा व सावन दोंगो, बोरा रेस में गुरु चरण नायक व मांदरु बोदरा, बैलुन फोड़ में सावित्री सामड़ व रानी मुंडारी, म्यूजिकल रेस में सनमती होनहागा व सुरजरानी बानरा विजेता व उपवजिते बने.
ये भी पढ़ें…
