काम का पहला दिन बना जिंदगी का आखिरी! सरायकेला में ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग मजदूर की मौत

Seraikela Train Accident: सरायकेला के बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वैशाली (बिहार) निवासी 65 वर्षीय रविंद्र सिंह की मौत हो गई. रेलवे की थर्ड लाइन में मेंटेनेंस कार्य के पहले ही दिन यह दर्दनाक हादसा हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है.

Seraikela Train Accident, सरायकेला (शचिंद्र कुमार दाश): सरायकेला जिले के चक्रधरपुर रेल मंडल के अधीन बड़ाबाम्बो रेलवे स्टेशन के समीप पोल संख्या 301/37ए के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान बिहार के वैशाली जिले के हुसैन राघो गांव निवासी रविंद्र सिंह (65 वर्ष) के रूप में की गई है. उसका शव रेलवे ट्रैक के समीप पड़ा हुआ मिला. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

मजदूरी करने के लिए आया था रविंद्र सिंह

जानकारी के अनुसार, रविंद्र सिंह रेलवे की थर्ड लाइन में चल रहे मेंटेनेंस कार्य में मजदूरी के लिए यहां आया हुआ था. ये कार्य मृणाल इंटरप्राइजेज द्वारा कराया जा रहा था. वह मंगलवार की शाम बड़ाबाम्बो पहुंचा था और बुधवार से काम शुरू किया था. लेकिन काम के पहले दिन में ही यह हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

Also Read: धनबाद का ‘दंगल’: निकाय चुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन समर्थकों का उमड़ा जनसैलाब, 15 दिग्गजों ने भरे पर्चे

पुलिस ने दी परिजनों को घटना की जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही आमदा ओपी पुलिस और जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है.

Also Read: मासूमों को HIV संक्रमित खून चढ़ाने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोषियों पर FIR दर्ज करने का आदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >