सरायकेला के सीमावर्ती दुर्गम रास्तों पर दौड़ी विधायक की बाइक, कुचाई और तमाड़ सीमा पर बसे गुंटी गांव पहुंचे दशरथ गागराई

Seraikela Kharsawan News: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने दुर्गम जंगल-पहाड़ी रास्तों से बाइक चलाकर सीमावर्ती गुंटी गांव पहुंच ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं. सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल और जर्जर स्कूल भवन को लेकर ग्रामीणों ने मांग उठाई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला के सीमावर्ती गुंटी गांव से शचिंद्र कुमार दाश की ग्राउड रिपोर्ट

Seraikela Kharsawan News: खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड के सीमावर्ती बारुहातु और तमाड़ (रांची) के गुंटी गांव के ग्रामीणों को पहली बार विकास की वास्तविक किरण नजर आई है. घने जंगलों और ऊंची-नीची पहाड़ियों से घिरे इस इलाके तक पहुंचना आज भी एक बड़ी चुनौती है, जिसे स्वीकार करते हुए विधायक दशरथ गागराई ने खुद बाइक से करीब 25 किलोमीटर का दुर्गम सफर तय किया. बुंदीबादी के बीच दुर्गम रास्तों से होकर गांव पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने, वहां ग्राम सभा कर ग्रामीणों की बुनियादी समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई के सामने सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी कई गंभीर समस्याएं उठाईं. 

खटिया पर मरीज और पगडंडियों का सहारा

गुंटी के ग्रामीणों ने अपनी दास्तां सुनाते हुए बताया कि, सड़क न होने के कारण आवागमन में खास कर बारिश के दिनों में काफी परेशानी होती है. गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती है, जिससे गंभीर मरीजों को अस्पताल ले जाने में दिक्कत होती है. कुचाई के अतरा से मानकीडीह (5 किमी) व देशवापहाड़ से गुंटी तक (6 किमी) सड़क निर्माण की मांग की. पेयजल की स्थिति भी दयनीय है. स्वच्छ पानी के लिये हर दिन जुझना पड़ता है. पाहाड़ियों की तलहटा पर बसे इस गांव में स्कूल और संचार व्यवस्था (नेटवर्क) का अभाव बच्चों के भविष्य और सूचना तंत्र पर भारी पड़ रहा है.

ग्रामीणों के साथ कुचाई व तमाड़ सीमा पर बसे गुंटी गांव की ओर जाते दशरथ गागराई

1960 में स्थापित गुंटी मध्य विद्यालय का भवन जर्जर

कुचाई और तमाड़ के सीमा पर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय गुंटी का स्कूल भवन जर्जर हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार करीब 65 वर्ष पहले पत्थरों पर मिट्टी फिलिंग कर (पाहाड़ी मिट्टी व पानी के मिश्रण से तैयार कच्चे गारा बना कर) स्कूल भवन बनाया गया था. स्कूल में लगे सीमेंट का एस्बेस्टस के छप्पर भी टूट रहे है. ग्रामीणों ने विधायक दशरथ गागराई से राजकीय मध्य विद्यालय गुंटी के साथ साथ उत्क्रमित प्राथमिक भवन जुंपुड़ा, नव प्राथमिक भवन डाउजोबेला व नव प्राथमिक विद्यालय चपदलोर के लिये पक्का स्कूल भवन बनवाने की मांग की.

सड़क निर्माण से खुलेगा विकास का द्वार : गागराई

विधायक दशरथ गागराई को सड़क व स्कूल भवन निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपते गुंटी गांव के ग्रामीण

विधायक दशरथ गागराई ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सामीवार्ती गांवों तक आवागमन सुविधा बेहतर करने की दिशा में पहल करेंगे. कुचाई के अतरा से मानकीडीह (5 किमी) और देशवापहाड़ से गुंटी तक (6 किमी) पक्की सड़क निर्माण की दिशा में प्राथमिकता के आधार पर सरकार के पास प्रस्वाव रखेंगे. विभागीय सचिव से भी मिलेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि, बेहतर सड़क सुविधा मिलने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर स्वतः ही बढ़ेंगे और लोगों की रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी. जर्जर स्कूलों के भी कायाकल्प का प्रयास करेंगे.

जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं

गुंटी गांव में 1960 में पत्थर व मिट्टी के गारे से बने मध्य विद्यालय गुंटी का जर्जर स्कूल भवन

विधायक दशरक दशरथ गागराई ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंचे. सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ आम लोगों तक पहुंचाया जा रहा है. गागराई ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ तरीके से लोगों तक पहुंचे, ऐसी व्यवस्था की जा रही है. ग्रामीण जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं. 

ग्रामीणों में जगी विकास की आस

कभी नक्सल प्रभावित रहे इस इलाके में विधायक दशरथ गागराई के इस साहसिक दौरे से ग्रामीणों के बीच नई उम्मीद जगी है कि उनका क्षेत्र भी अब जल्द ही विकास की मुख्यधारा का हिस्सा बनेगा. इस दौरान मुख्य रुप से दुर्गा मुंडा, कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा, दलभंगा ओरी प्रभारी रविंद्र मुंडा, धर्मेंद्र मुंडा, सुरेश नाथ सिंह मुंडा, गुरवा मुंडा, करम सिंह मुंडा, सिंगराय मुंडा, मुन्ना सोय, राहुल सोय, बुधराम मुंडा, चिंतामणी मुंडा, बाबूलाल मुंडा, गांगी सोय, नंदी टुटू, कौशल्या देवी आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड में बड़ी सफलता: 5 लाख के इनामी और ‘झांगुर ग्रुप’ का सरगना रामदेव उरांव ने दो साथियों संग किया सरेंडर

यह भी पढ़ें: रांची के नामकुम ग्रिड में मरम्मत से रविवार को 3 घंटे गुल रहेगी बत्ती, मेन रोड-बरियातू समेत कई इलाके प्रभावित

 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >