20 दिनों के भीतर नीमडीह में दूसरे हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग

Seraikela-Kharsawan News: जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत हेवन गांव में कल मंगलवार की रात एक और जंगली हाथी की मौत हो गयी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. हाथी के मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है.

Seraikela-Kharsawan News | चांडिल, हिमांशु गोप: सरायकेला-खरसावां जिला के नीमडीह थाना अंतर्गत हेवन गांव में कल मंगलवार की रात एक और जंगली हाथी की मौत हो गयी. आज बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में हाथी को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना और वन विभाग को दिया गया. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. हाथी के मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है. वन विभाग की टीम पशु चिकित्सा की टीम बुलाकर मामले की जांच कर रही है.

20 दिन पूर्व ही हुई थी एक हाथी की मौत

इस संबंध में वन विभाग ने बताया कि हेवन क्षेत्र में तीन जंगली हाथी घूम ररहे थे, जिसमें से एक की मौत एक की मौत हो गयी है. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. मालूम हो इससे पूर्व 20 दिन पहले ही नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में एक हाथी की मौत हुई थी. 5 जून को आमडाबेड़ा गांव में झुंड से बिछड़े एक दंतैल हाथी की मौत हुई थी .

इसे भी पढ़ें

खुशखबरी: अब किसी भी जुलूस के दौरान नहीं कटेगी बिजली, झंडों और डीजे वाहनों की ऊंचाई रहेगी कम, निर्देश जारी

धनबाद को मिलेगी बड़ी सौगात: लिलोरी मंदिर के पास बनेगा अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

खुशखबरी: साइबर अपराध का शिकार हुए लोगों को वापस मिलेंगे उनके पैसे, केस दर्ज नहीं कराने वालों को भी बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >