सरायकेला के कुचाई में गूंजा 'हरे कृष्णा-हरे राम': 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन में शामिल हुए विधायक दशरथ गागराई

Seraikela-Kharsawan News: सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में तीन दिवसीय 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ. कुंजाडीह, जामडीह और दुरुसाई गांव में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्रीय विधायक दशरथ गागराई ने शिरकत की. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया और स्थानीय कीर्तन मंडलियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया.

Seraikela-Kharsawan News, सरायकेला (शचिंद्र दाश की रिपोर्ट): सरायकेला स्थित कुचाई प्रखंड के कुंजाडीह, जामडीह और दुरुसाई गांव में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित 16 प्रहर हरिनाम संकीर्तन ने क्षेत्र को भक्ति के रंग में सराबोर कर दिया. तीन दिनों तक चले इस अखंड कीर्तन के समापन समारोह में स्थानीय विधायक दशरथ गागराई मुख्य रूप से शामिल हुए. इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखा गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान राधा-कृष्ण के दर्शन किए.

विधायक ने की सुख-शांति की कामना

कार्यक्रम में पहुंचे विधायक दशरथ गागराई ने राधा-कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने संकीर्तन मंडलियों के साथ भगवान की परिक्रमा की और झांझ-मंजीरों की थाप पर भक्तों का उत्साह बढ़ाया. मौके पर विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और आध्यात्मिक चेतना का संचार होता है. उन्होंने क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की.

Also Read: ठेका मजदूरों की छंटनी पर गुवा में बवाल, अस्पताल की बदहाली पर भी फूटा गुस्सा

पुरुलिया की मंडलियों ने मोह लिया मन

इस 16 प्रहर संकीर्तन की मुख्य विशेषता पश्चिम बंगाल के पुरुलिया से आई कीर्तन मंडलियां रहीं. स्थानीय मंडलियों के साथ मिलकर उन्होंने राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. “हरे कृष्णा-हरे राम” और “जय श्री राधे” के जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा. दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालु रात भर कीर्तन का आनंद लेते रहे.

गणमान्य जनों की रही गरिमामयी उपस्थिति

आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इस अवसर पर अर्जुन गोप, सुभाष प्रधान, अक्षय प्रधान, संजय प्रधान, लखिन प्रधान, सखींद्र प्रधान, राजकुमार प्रधान, अभिमन्यु प्रधान, अरविंद प्रधान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई थी.

Also Read: धर्माबांध जलापूर्ति योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी, 25 हजार लोगों को मिलेगा पानी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >